केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में बीजेपी की पदयात्रा के समापन पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार की हताशा में राहुल गांधी बौखलाकर चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं और अराजकता पर उतर आए हैं। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल संसद चलने नहीं देते और शोर-शराबा व बहिष्कार कांग्रेस का कल्चर बन गया है।
राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे: अमित शाह




