पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 4 लाख किसानों को 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली सब्सिडी देने की घोषणा की है। आलू उत्पादकों के लिए परिवहन सब्सिडी और बीमा का वादा किया गया। साथ ही अलीपुरद्वार, झाड़ग्राम व पुरुलिया के लिए विशेष पैकेज का ऐलान हुआ। 46 लाख से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
बंगाल में किसानों को राहत, बिजली सब्सिडी और विशेष पैकेज का ऐलान




