मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आयोजित 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल न होने पर भारतीय यूथ कांग्रेस ने सख्त कदम उठाया है। संगठन ने सात राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रैली से दूरी बनाने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम के तहत की गई है।