कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' नारे को पार्टी का अहंकार बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि यह नारा हताशा, डर और हमेशा सत्ता में बने रहने की खतरनाक लालसा को दिखाता है।