प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है। मोगा-लुधियाना रोड स्थित उनके घर पर ED के साथ CRPF की टीम भी मौजूद है। अमनदीप कौर पार्टी की महिला विंग की प्रधान भी हैं। फिलहाल इस कार्रवाई के कारणों का पता नहीं चल सका है।