प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के शादी रिसेप्शन में शामिल हुए। रिया का विवाह कांग्रेस नेता करण सिंह के पोते आरके मार्तंड सिंह से हुआ है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में अकाली दल के नेताओं समेत पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और खाद्य मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे।