दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित हुई. समय की कमी के कारण प्रियंका गांधी, संजय राउत और सुप्रिया सुले भाषण नहीं दे पाए. झामुमो से भी कोई नेता नहीं बोल सका. योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को भी मौका नहीं मिला. इस पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने मंच से माफी मांगी, जबकि भाजपा ने तंज कसा.