प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल ऑफिस-2 ने 27 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग स्कैम के तहत सागर दास को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉंडरिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया और 3 दिन की ED कस्टडी में भेज दिया गया। यह मामला All Panel Exchange (APX) के माध्यम से चल रहे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और साइबर फ्रॉड से जुड़ा है।