पिथौरागढ़ जिले में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है और फैकल्टी की नियुक्ति पूरी हो गई है। प्रथम वर्ष के लिए एमबीबीएस की 50 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से 7 केंद्र कोटे और 43 राज्य कोटे की हैं। केंद्र कोटे की 3 सीटों पर एडमिशन हो चुका है और बाकी सीटों की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।