मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नए विद्यालयों के शुभारंभ से लेकर शासकीय स्कूलों में निःशुल्क साइकिल, पाठ्यपुस्तकें और गणवेश की व्यवस्था तक, विद्यार्थियों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।