अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा द्वारा पटाखा मुक्त दिवाली की अपील करने वाला वीडियो बीएमसी द्वारा हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो को लेकर मुंबई की मेयर नाराज हो गई थीं। हालांकि, अन्य हस्तियों के ऐसे वीडियो अब भी मौजूद हैं, जिसके चलते बीएमसी सवालों के घेरे में आ गई है।