सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर की निर्माण स्थल वाली जमीन की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को सिविल कोर्ट जाने की सलाह दी। याचिका में रिकॉर्ड और स्वतंत्र सर्वे के जरिए यह पुष्टि करने की मांग थी कि क्या मंदिर तय जमीन पर ही बन रहा है।