गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के समर्थन को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ही विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने उन्हें इस मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती भी दी है।