फिल्म 'रामायणम्' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क और टेस्ला की फ्लाइंग कार से की। उन्होंने कहा कि भारत के पास 5,000 साल पहले पुष्पक विमान के रूप में यह तकनीक पहले से थी। उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।