हैदराबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अभिनेता चिरंजीवी के घर पहुंचकर उनसे और राम चरण से मुलाकात की। दोनों अभिनेताओं ने अमित शाह का शॉल ओढ़ाकर और भगवान विष्णु की चांदी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। राम चरण ने बताया कि इस दौरान एआई और डीपफेक के बढ़ते दुरुपयोग तथा कलाकारों पर इसके असर को लेकर चर्चा हुई।