सनी देओल की फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' कानूनी विवाद में घिर गई है. चार डॉक्टरों ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि फिल्म में डॉक्टरों और निजी अस्पतालों को भ्रष्ट दिखाया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र, सीबीएफसी और निर्माताओं को नोटिस जारी किया. अदालत ने टीजर पर रोक लगाने का कोई आदेश नहीं दिया. अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी.