मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित औलख की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह खबर सुनकर हनी सिंह दुबई से सीधे जालंधर पहुंचे और परिवार से मिले। विदित स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे थे। इस दुर्घटना में उनके दोस्त आरव तलवार की भी जान चली गई।