स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल करियर शानदार रिकॉर्ड्स के साथ-साथ कई बड़े विवादों के लिए भी चर्चा में रहा है। उनके करियर में टैक्स चोरी का मामला, मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ना और किसी प्रशंसक का फोन गिराने जैसी घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय टीम से जुड़ी कुछ विवादित घटनाओं से भी बवाल मचा था।

