भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता। मोहाली में खेले गए इस मैच के तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। भारत ने चौथे क्वार्टर में तीन गोल दागे। टीम इंडिया के लिए शिलानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक प्रसाद ने गोल किए।