प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी को आज के भारत की तस्वीर बताया और खिलाड़ियों को अगला लक्ष्य भी दिया। भारत ने इस बार एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक जीते हैं।