बॉलीवुड में करीब साढ़े तीन दशक से सक्रिय अभिनेता शाहरुख खान 61 वर्ष के हो गए हैं। दिल्ली में 2 नवंबर 1965 को जन्मे शाहरुख के माता-पिता का निधन उनके फिल्मों में आने से पहले ही हो गया था। बड़े पर्दे पर आने से पहले उन्होंने टीवी शो 'फौजी', 'सर्कस', 'दिल दरिया', 'दूसरा केवल', 'उम्मीद', 'अहमक' और 'वागले की दुनिया' में काम किया था।