जापान के नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के रिंकू ने पुरुषों की F46 भाला फेंक स्पर्धा में 65.11 मीटर थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता. भारत के अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में महज 9 सेंटीमीटर का अंतर रहा. इंडोनेशिया के आर सत्योनो को कांस्य मिला. भारत का यह चौथा गोल्ड है.