समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ स्थित JPNIC पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इसे बदलाव की शुरुआत बताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और विचारों को महत्व नहीं दे रही है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जेपी को नमन किया और अखिलेश के इस कदम को महज एक नाटक करार दिया।