राष्ट्रपति ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले प्रवीण शर्मा सहित पैरा खिलाड़ियों को बधाई दी। द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ11 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रवीण शर्मा को हार्दिक बधाई।" दीप्ति समेत अन्य मेडलिस्टों को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।