उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग परमाणु ताकत को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश ने समुद्र में दो क्रूज मिसाइलों को दागा और उनका परीक्षण किया। यह कदम उनके परमाणु हथियारों के विस्तार और सैन्य क्षमता को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है।