न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने नवरात्र के अवसर पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर मां दुर्गा की आराधना और त्योहार से जुड़ी भारतीय परंपराओं का जिक्र किया. ममदानी ने कहा कि इस सप्ताह उनके हिंदू पड़ोसी नवरात्र का पर्व मना रहे हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा, दशैन, दशहरा और नवरात्रि जैसे अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले त्योहारों को आत्मचिंतन और नई शुरुआत का अवसर बताया.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
चित्रणसंपादकीय चित्रण; घटना की तस्वीर नहीं · NewsApp24