यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब से युद्ध रोकने और सीजफायर के लिए 51 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सऊदी से खुद को यमन की आधिकारिक सरकार के रूप में मान्यता देने की शर्त भी रखी है। हूतियों का कहना है कि यह रकम सालों की बमबारी और आर्थिक नाकेबंदी के हर्जाने के लिए है।