रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को स्थित क्रेमलिन में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात की है। इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव और सैन्य खुफिया एजेंसी जीआरयू के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव शामिल रहे। दोनों देशों के बीच हाई लेवल बातचीत के बाद रूस ने अपने नागरिकों को ईरान न जाने की एडवाइजरी दी है।
