अमेरिका ने ईरानी तेल नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारत के एक दंपत्ति और उनसे जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ के सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद फर्जी समुद्री रजिस्ट्रेशन से प्रतिबंधों से बचने में ईरान की मदद कर रहे थे। अश्वनी कुमार, ईश्वरविंदर सिंह और 9 भारतीय संस्थाओं पर भी बैन लगा है।