वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति के 16वें सत्र में 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का आह्वान किया। उन्होंने सतत सहभागिता और सुदृढ़ संस्थागत तंत्र के जरिए आर्थिक सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे व्यापार, निवेश, साझेदारी और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।