अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टाइगर पर हुए हमले में उनके ड्राइवर को गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।