अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक बिजनेस जेट जमीन पर गिरकर आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई। फ्लोरिडा के गवर्नर डेसेंटिस ने बताया कि विमान मिसाइल की तरह गिरा और जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया। हादसे के चलते मिलिट्री ट्रेल के पास की सड़क बंद कर दी गई है।