भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने वियतनाम की राजधानी हनोई में वहां के शीर्ष मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की। इस वार्ता के दौरान भारत और वियतनाम के बीच सुरक्षा सहयोग को और ज्यादा बढ़ावा देने, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और आपसी रिश्तों को हर स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।