भारत में आमतौर पर विजयादशमी पर रावण दहन किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसी जगह है जहाँ दशहरा 76 दिनों से भी अधिक समय तक मनाया जाता है। इस अनोखे त्योहार के दौरान रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता है। इसके अलावा, इस लंबे उत्सव में किस समुदाय की क्या भूमिका होगी, यह भी पहले से तय रहता है।