तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने 50 साल के करियर में सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक बस कंडक्टर से शुरुआत करने वाले रजनीकांत ने 1975 में 'अपूर्वा रागंगल' से डेब्यू किया था। शुरुआती सफलता के बाद वे स्टारडम का दबाव नहीं झेल पाए, जिसके कारण 1981 में उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।