भारत ने ओडिशा स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित 'प्रलय' मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया यह परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

