यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नियमों पर फिर से विचार हो रहा है और कमेटी बन सकती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि छात्रों की चिंताओं के समाधान की कोशिश जारी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि नीति ऐसी बने जिससे सभी युवा संतुष्ट रहें। सामान्य वर्ग से भेदभाव के आरोपों पर कोर्ट इन नियमों पर 29 जनवरी को रोक लगा चुका है।