अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा है। गिरती अप्रूवल रेटिंग्स के बाद भी ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से डेमोक्रेट्स को कड़ी चुनौती मिलने के आसार बने हुए हैं।