बांग्लादेश में लोग एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच देश के गृह मंत्री ने दावा किया है कि कुछ नकाबपोश लोग इस आंदोलन में शामिल होकर अपना निजी स्वार्थ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सीमा पार से उकसावा देकर बांग्लादेश के निर्यात व्यापार को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।