केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि लाभार्थियों को भुगतान के लिए आधार कार्ड की जगह जल्द ही बायोमेट्रिक्स और वोटर आईडी (EPIC) नंबर पर आधारित नई व्यवस्था लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी आधार आसानी से बन जाते हैं। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निशाना साधते हुए कहा कि बिना वोटर आईडी वालों को अब योजनाओं से वंचित किया जाएगा।