अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के प्रदर्शन की रफ्तार तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ गई है। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 21वें दिन तीसरे बुधवार को फिल्म ने ₹3 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹466.05 करोड़ पहुंच गया है। अब फिल्म के ₹500 करोड़ क्लब में शामिल होने पर नजरें टिकी हैं।

