नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स 450 करोड़ रुपये में बिकने की चर्चा है। जियो हॉटस्टार पर यूजर्स को यह फिल्म 'पे-पर-व्यू' मॉडल के तहत अतिरिक्त भुगतान करके देखनी होगी।