भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने पहले दो दिनों में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री की है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिक्री सामान्य दिनों से करीब छह गुना अधिक रही। ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण और फैशन उत्पाद खरीदे। टीवी, रेफ्रिजरेटर और एसी का योगदान बड़े उपकरणों की कुल बिक्री में दो-तिहाई से ज्यादा रहा।