उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहे। सफल विद्यार्थियों को डिग्रियाँ दी गईं और मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, सांसद निशिकांत दुबे और प्रदीप कुमार वर्मा जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद थे।