आगरा में बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस ने 12वीं पास वीरू शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पुलिस, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय और यूपी मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी रिजल्ट और जॉइनिंग लेटर दिखाकर ठगी की। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए।