तेल अवीव से वियना की ओर जा रहे एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट की निगरानी मिग-29 फाइटर जेट से की गई। धमकी के बाद विमान को सुरक्षित रूप से आपात स्थिति में उतारा गया।