आईआईएम सिरमौर की औद्योगिक प्रयोजन समिति ने पिनेकल 4.0 बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें देशभर की 15 नामी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में फाइनेंस, मार्केटिंग, टुरिज्म और एचआर पर पैनल चर्चा हुई। छात्रों ने उद्योग के नेताओं के साथ संवाद कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।