प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम की स्तुति की। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन को सुख, सौभाग्य और सफलता से समृद्ध करे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर्व को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया।