राजस्थान के सीकर में जन्मी पैरा एथलीट मोना अग्रवाल नौ महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए खेल के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने पैरा एथलेटिक्स और सिटिंग वॉलीबॉल में किस्मत आजमाने के बाद दिसंबर 2021 में निशानेबाजी शुरू की और मां बनने के बाद एशियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया।