मुंबई में अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार MNS नेता गणेश चुक्कल को मजिस्ट्रेट अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया का उचित तरीके से पालन नहीं किया गया और आरोपी को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। उन्हें 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।